शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) दूसरे एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 118.50 अंक चढ़कर 84,793.58 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 100.89 अंक (0.12 प्रतिशत) ऊपर 84,775.97 अंक पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 32.20 अंक की बढ़त के साथ 25,971.05 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 48.05 अंक यानी 0.19 प्रतिशत ऊपर 25,986.90 अंक पर रहा।

आईटी और ऑटो समूह को छोड़कर अन्य सेक्टरों पर दबाव है। धातु, तेल एवं गैस, बैंकिग, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक नीचे चल रहे हैं। सेंसेक्स की बढ़त में मुख्य योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर और टाटा स्टील का रहा। इंफोसिस, टीसीएस और एयरटेल के शेयर गिरावट में हैं।

Next Post

दीप्ति शर्मा टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

Wed Dec 31 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 31 दिसंबर (वार्ता) ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में महिला और पुरुष वर्ग दोनों में सबसे अधिक विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई है। दीप्ति ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांचवें अंतरराष्ट्रीय टी-20 में नीलाक्षिका सिल्वा को आउट कर मेगन शट के 151 विकेटों […]

You May Like