पेरोल प्रोसेसिंग और एचआर प्रबंधन को सुगम बनायेगा ‘ भारत पेरॉल’

नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग ग्रुप अमेरिका की सहायक कंपनी प्रनाथी सॉफ्टवेयर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने देश में ‘भारत पेरोल’ को लाँच करने की घोषणा की है जिसे भारतीय कंपनियों में पेरोल प्रोसेसिंग और मानव संसाधन प्रबंधन को आधुनिक और आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इंडियसॉफ्ट 2025 में इसको लाँच किया। यह कंपनियों में काम को तेज़ी से करने, एडमिन के कामों का बोझ कम करने और एचआर से जुड़े कामों को बेहतर ढंग से करने में मदद करता है। भारत पेरोल एआई -आधारित वर्कफोर्स मैनेजमेंट में एक बड़ा कदम है, जिसे भारतीय कंपनियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह स्मार्ट पेरोल और एचआरएमएस प्लेटफॉर्म काम को तेज़, आसान और नियमों के मुताबिक बनाने में मदद करता है।
भारत पेरोल से एआई एजेंट फॉर्म भरने में सहायता। मैनुअल काम की वजह से होने वाली गलतियों को खत्म करता है और एचआर वर्कफ्लो को तेज़ बनाता है। स्मार्ट और तुरंत एचआर सहायता, हर समय उपलब्ध। एआई पॉवर्ड चेहरे की पहचान वाला अटेंडेंस सिस्टम सुरक्षित और रियल-टाइम अटेंडेंस ट्रैकिंग को सुनिश्चित करता है। ऑटोमेटेड पेरोल प्रोसेसिंग सही कैलकुलेशन और भारतीय टैक्स नियमों का पालन करता है।
कंपनी के सीईओ प्रवीण अंडपल्ली ने कहा,“ भारत पेरोल लॉन्च होने के बाद, हम पूरे देश में 2,000 से ज़्यादा नौकरियां उपलब्ध कराएंगे। इससे भारत के डिजिटल और आर्थिक विकास में हमारा योगदान और मज़बूत होगा। यह नया एआई-सक्षम प्लेटफॉर्म, भारतीय कंपनियों के लिए पे रोल प्रोसेसिंग और एचआर मैनेजमेंट में बदलाव लाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें ऑटोमेशन को इंटीग्रेट किया गया है साथ ही इसमें एआई के एडवांस फ़ीचर्स हैं, जिससे ये बिना किसी रुकावट के काम करता है, नियमों का सही पालन करता है, और कार्यक्षमता में सुधार लाता है।

Next Post

केकेआर, आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने का करेगा प्रयास

Fri Mar 21 , 2025
कोलकाता, मार्च 21 (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन का आगाज शनिवार को ईडन गार्डन स्टेडियम में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ शुरू होगा। जहां केकेआर आरसीबी के खिलाफ जीत से साथ आगाज करने का प्रयास […]

You May Like