मल्हारराव होल्कर और सुमित्रानंदन पंत को सीएम डॉ यादव ने किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर होल्कर राजवंश के संस्थापक मल्हार राव होलकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्हारराव होल्कर ने अपने शौर्य, वीरता और पराक्रम से मालवा की माटी को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि होल्कर राजवंश लोक-कल्याण और जनसेवा के लिए जाना जाता है तथा प्रदेशवासी उनसे प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छायावादी युग के प्रमुख कवि सुमित्रा नंदन पंत की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से मनुष्यता को नई दिशा दी और प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की चेतना जगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी साहित्यिक कृतियां सदैव साहित्य जगत को आलोकित करती रहेंगी।

Next Post

ट्रेन में छूटा बैग, जीआरपी की मुस्तैदी से सुरक्षित मिला

Wed May 20 , 2026
इंदौर: उज्जैन जीआरपी की तत्परता से अवंतिका एक्सप्रेस में छूटा यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सौंप दिया गया. बैग में लैपटॉप, नकदी और जरूरी दस्तावेज थे. रेल यात्री दीपक अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी मुंबई, ट्रेन नंबर 12961 अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मुंबई से इंदौर आ रहे थे. […]

You May Like