सीवर लाइन निर्माण दौरान सप्लाई लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त
जबलपुर: दादा वीरेंद्र पुरी वार्ड अंतर्गत व्यापारिक क्षेत्र गढ़ा बाजार में विगत दिनों सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते जेसीबी मशीन से नर्मदा जलापूर्ति के लिए सप्लाई लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तब से एक हफ्ते बीत गए सुबह और शाम नर्मदा जल सडक़ पर बह रहा है। पानी से सडक़ पर गढ्ढा हो गया है और राहगीर एवं वाहन चालक इस गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने जल यंत्री कमलेश श्रीवास्तव और क्षेत्रीय पार्षद राहुल साहू से राहत कार्य के लिए अपील की व्हाट्स एप पर फोटो वीडियो भेजे लेकिन अब तक समस्या जस की तस है। स्थानीय शेखर सोनी, गुड्डू सराफ, मनोरमा श्रीवास्तव राजेंद्र तिवारी, कमलेश नामदेव, इंदू चौधरी ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
