
इटारसी। लोक निर्माण विभाग ने ग्राम खटामा से अमाड़ा पहुंच मार्ग को मंजूरी दे दी है। यह दो किलोमीटर का रोड 2.23 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इसके लिए विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से पत्राचार किया था।
तिलक सिन्दूर मंदिर आने जाने के लिए खटामा से अमाड़ा पहुंच मार्ग की स्वीकृति से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। तिलक सिन्दूर मेले से वापसी जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग किया जाता है। उक्त सड़क निर्माण होने के पश्चात मेले के साथ साथ तीखड़, खटामा, अमाड़ा सहित क्षेत्र के किसानों के लिए उक्त मार्ग बहुत उपयोगी साबित होगा। उक्त मार्ग बनने से खटामा, खोरीपुरा के ग्रामवासियों को उनकी पंचायत डोबी तालपुरा जाने आने में भी बहुत सुविधा होगी।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बताया कि तिलक सिंदूर मंदिर मेले में आने जाने में असुविधा होती थी। जनपद सदस्य सुनील नागले एवं विधायक प्रतिनिधि दिनेश मेहतो ने उक्त सड़क बनवाने निवेदन किया था जिसका प्रस्ताव बनाकर पीडब्ल्यूडी मंत्री से पत्राचार किया था । अब रोड की स्वीकृति मिल गई है, जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
रोड की स्वीकृति पर रामसेवक रावत, अशोक साहू, अशोक चिमानिया, विनय चौधरी, दिनेश मेहतो, सुनील नागले, गणेश पगारे, अर्चना मेहतो, रामविलास चौधरी, संतोष सल्लाम, संतोष राजपूत, सुनील चौधरी, हरि मेहतो, प्रमेश मालवीय, चंद्रकांत चोरे, जयदीप चौधरी, तासू चौधरी, रामविलास ऊइके, अमरसिंह कलमे, अमित चौधरी, सुनील ऊइके, कमल किशोर परते, सुनील चीचाम, हरिओम बाबरिया, राजीव सैनी, सत्यनारायण भलावी, श्रीपाल भलावी, श्रीराम गज्जाम, राधिका कावरे, हरिराम कलमे आदि ने आभार व्यक्त किया।
