
हटा/दमोह. जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लुकायन गांव में चार दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गई थी.जिसकी जबलपुर में मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई.पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और दमोह छतरपुर हाईवे पर जाम लगा दिया.सूचना मिलते ही बटियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने करीब दो घंटे तक जाम लग रहा. इसके बाद पथरिया एसडीओपी पथरिया रघु केसरी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.जिसके बाद परिजन जाम हटाने तैयार हुए.इस दौरान सड़क के दोनों और सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग चुकी थी. यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ.जानकारी के अनुसार लुकायन गांव निवासी लक्ष्मी बाई पिता कलू रैकवार 15 को शुक्रवार रात एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया.परिजन घायल बच्ची को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां हालत गंभीर होने डाक्टर ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.जहां मंगलवार को घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया. परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया.जिससे दमोह छतरपुर हाइवे पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही बटियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन मानने तैयार नहीं हुए.परिजनों का कहना था जिस कार ने टक्कर मारी है उसका गेट टूटकर सड़क पर गिरा था.तत्काल उसकी पहचान कर चालक पर मामला दर्ज किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए. पथरिया एसडीओपी रघु केसरी, टीआई नेहा गोस्वामी, सब इंस्पेक्टर एसके दुबे सहित पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया कि अज्ञात वाहन की तलाश कर चालक पर मामला दर्ज किया जाएगा. उसके अलावा नियम के तहत जो भी राशि मिलेगी वह दिलवाई जाएगी. परिजन बात मानने तैयार हुए और जाम हटाकर बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया. शाम चार बजे से छह बजे तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा.जब जाम खुला उसके बाद एक एक कर वाहनों को निकलवाया गया.
