
ग्वालियर। ग्वालियर महानगर में कुछ दिनों से आटो और ई रिक्शा की बाढ सी आ गई है। प्रत्येक चैराहे पर ई रिक्शा लाइन से खडे होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। स्मार्ट सिटी के अधिकारी वैसे तो आम आदमी के लाल बत्ती क्रास करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान आम नागरिकों के घर भेज देते है लेकिन आज तक चैराहों पर लाइन से खडे ईरिक्शा वालों को कोई नोटिस तक नहीं भेजा गया है।
ग्वालियर महानगर में आजकल किसी भी बस स्टेंड रेलवे स्टेशन पर अवैध वैध आटो रिक्शा ई रिक्शा चालकों की बाढ सी आ गई है। यह ई रिक्शा चालक एक ही स्थान पर लाइन से खडे होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। एक लाइन में खडे होने से आम व्यक्ति को निकलने में परेशानी हो रही है। उधर महानगर को स्मार्ट सिटी का दावा करने वाली पुलिस और प्रशासन द्वारा उनके बडे कैमरों में यह ई रिक्शा कैद नहीं हो पा रहे है और ना ही देखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
ई रिक्शा चालकों से सबसे ज्यादा परेशानी कंपू क्षेत्र में कमला राजा अस्पताल के पास एक हजार बिस्तर अस्पताल के पास कंपू बस स्टेंड के पास नाका चन्द्रबदनी चैराहा पडाव चैराहा, बस स्टेंड , रेलवे स्टेशन महाराज बाडा लक्ष्मीगंज , बहोडापुर, मुरार, हजीरा आदि स्थानों पर देखे जा सकते है।
उधर यातायात समिति की बैठक में अधिकारी ऐसा कोई निर्णय नहीं ले पाते है जिससे यातायात को सामान्य तरीके से चलाया जा सके। यातायात समिति में वहीं कुछ चेहरे हमेशा होते है जो अधिकारियों की जी हुजूरी करते है। ऐसे में वह कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाते हैं और महानगर का यातायात पहले जैसे ही सडकों पर दौडता रहता है।
