जोखन में आत्मनिर्भर भारत यात्रा का विरोध: मंत्री और सांसद के सामने महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी

सिंगरौली। आत्मनिर्भर भारत यात्रा के तीसरे दिन चितरंगी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोखन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीण महिलाओं ने मंच के सामने पहुंचकर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। उन्होंने कहा कि आदिवासी बस्ती में आज भी बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। दशकों से केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं।

विरोध के बीच भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी महिलाओं को शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर अडिग रहीं और नेताओं तथा सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

Next Post

श्रीकृष्ण लीला से गुंजा अनगढ़ हनुमान मंदिर, छठे दिवस की कथा में भक्त हुए भावविभोर

Sun Nov 2 , 2025
सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहा स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठे दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पंडित संजय शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का दिव्य वर्णन करते हुए उपस्थित भक्तों को भक्ति और […]

You May Like