सीधी:पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं जिले के सभी अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 25-26 एवं 26-27 अक्टूबर 2025 की मध्य रात्रि में जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।इस दौरान थाना एवं चौकी स्तर पर गठित पुलिस टीमों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में देर रात तक तलाशी अभियान चलाकर फरार आरोपियों, निगरानी बदमाशों एवं वारंटी व्यक्तियों पर शिकंजा कसा।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य थे कि फरार आरोपियों की धरपकड़, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली, निगरानी में रखे बदमाशों की सतत जांच, रात्रिकालीन गश्त द्वारा अपराध नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना। अभियान के परिणाम में कुल तामील वारंट 40,स्थायी वारंट 11,गिरफ्तारी वारंट 28,चेक किए गए गुंडा बदमाश 54, निगरानी बदमाशों की जांच 40 की गई।सभी गिरफ्तार आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।रात्रिकालीन गश्त के दौरान अतिरिक्त कार्रवाई में होटल, ढाबे, संदिग्ध स्थान एवं बस स्टैंड पर सघन जांच,रात्रिकालीन वाहनों की स्क्रीनिंग,आवासीय इलाकों में पैदल गश्त, आमजन से संवाद स्थापित कर भरोसे को और मजबूत किया गया, बदमाशों को भविष्य में आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
नागरिकों से अपील
सीधी पुलिस ने आमजन से अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-𝟭𝟭𝟮 या नज़दीकी थाना में दें।आपकी सूचना अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा
यह अभियान अपराधियों को कानून के दायरे में लाने एवं नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाने का एक निरंतर प्रयास है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इसी प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।
संतोष कोरी , पुलिस अधीक्षक सीधी
