धुएं से भर गया बैंक,1 घंटे में आग पर पाया काबू, कैश काउंटर और कंप्यूटर जले

रतलाम। इंडियन बैंक की पैलेस रोड क्षेत्र स्थित शाखा में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से धूआं उठता देखा तो हडक़ंप मच गया। आग इतनी फैल चुकी थी कि आग धुएं से पूरा बैंक परिसर भर गया था और आग से बैंक के कुछ कंप्यूटर और कैश काउंटर जला है।

बैंक मैनेजर राजीव गोधरा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह तकरीबन 7 बजे बैंक से धुंआ निकलता नजर आया। सायरन बजने लगा। सूचना मिलते ही मैं और स्टाफ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां तत्काल आई और आग पर काबू पा लिया गया। बैंक परिसर में ही दो अग्निशमन यंत्र भी लगे हुए थे, मगर उन तक पहुंच पाना भी मुश्किल था। बताया जा रहा है कि आग बुझाने में तकरीबन 1 घंटे का समय लगा। पूरा बैंक का परिसर आग और धुएं से काला काला हो गया। फर्श पर पानी पानी हो गया। साफ सफाई चल रही है। बैंक में आग की घटना के बाद आस पास वाले सहम गए। आग पर तत्काल काबू पाने से लोगों ने राहत की सांस ली। बैंक मैनेजर श्री गोधरा ने बताया कि आग की घटना में कैश काउंटर और कंप्यूटर प्रभावित हुए हैं। बैंक में तकरीबन 10000 ग्राहक हैं। ग्राहकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। डेटा और लॉकर भी सुरक्षित है।

दल द्वारा जांच की जा रही है। शार्ट सर्किट से आग लगी है या कोई अन्य कारण है। जांच रिपोर्ट के पश्चात ही स्पष्ट हो सकेगा। श्री गोधरा ने बताया कि बैंक संबंधी कार्य फिलहाल पावर हाउस रोड स्थित शाखा पर किया जा रहा है, जो भी यहां के ग्राहक हैं, वे वहां जाकर अपना कार्य करवा सकते हैं। लॉकर की सुविधा अभी बंद रहेगी। सोमवार से सुचारू रूप से कार्य शुरू होने की संभावना है।

 

आग की जानकारी पर ग्राहक भी पहुंचे बैंक

 

बैंक के लॉकर रूम के आगे स्थित कैबिन में आग लगी थी, लेकिन लॉकर रूम आग की चपेट में आने से बच गया। खबर फैलने पर बैंक के कई ग्राहक भी वहां पहुंच गए थे। बैंक मैनेजर के अनुसार आग से एसी, कम्प्यूटर और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा है तथा कुछ दस्तावेज भी जले है। डेटा व लॉकर सुरक्षित है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। आग से कितना नुकसान हुआ, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, बैंक अधिकारी नुकसान का आंकलन करने में लगे है।

Next Post

सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri Mar 13 , 2026
छिंदवाड़ा। उमरेठ थाना क्षेत्र के खुमरिया माल के रहने वाले बुजुर्ग ने सड़क हादसे में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह वैवाहिक कार्यक्रम में आया हुआ था। जानकारी अनुसार रतिराम पिता सुक्कू बघेल उम्र 55 साल […]

You May Like