ब्राज़ील में गर्म हवा का गुब्बारा के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत

साओ पाउलो, 16 जून (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी ब्राज़ील के साओ पाउलो में रविवार को पर्यटकों को ले जा रहा एक गर्म हवा का गुब्बारा (हॉट एयर बैलून) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

सैन्य पुलिस ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि जब गुब्बारा इपेरो के पास कैपेला डू ऑल्टो शहर के ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब उसमें लगभग 35 लोग सवार थे।

ब्राज़ील के समाचार चैनल ग्लोबोन्यूज़ ने बताया कि गुब्बारे के पास पर्यटन उद्देश्यों के लिए उड़ाने का लाइसेंस नहीं था। दुर्घटना के बाद पायलट को गिरफ़्तार कर लिया गया।

बोइतुवा शहर में स्थित ब्राज़ीलियन बैलून परिसंघ ने भी कहा कि यह संगठन के साथ पंजीकृत नहीं था।

Next Post

ईरान में इजरायल के हमलों में 73 महिलाएं और बच्चों की मौत

Mon Jun 16 , 2025
तेहरान 16 जून (वार्ता) ईरान पर इजरायल के तीन हमलों में 73 महिलाएं और बच्चे मारे गए है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने यह जानकारी दी है। श्री बाघई ने सोशल मीडिया मंच ”एक्स” पर कहा ”तेहरान में हाल ही में हुए तीन हमलों में 73 […]

You May Like