नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला राहत देने वाला है और चुनाव आयोग को न्यायालय के सुझाव को मान लेना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा “यह लोकतंत्र के लिए राहत की बात है। इस मामले की सुनवाई अब 28 जुलाई को होगी। न्यायालय ने सुझाव दिया है कि गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में आधार, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड को सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाय। मुझे विश्वास है कि आयोग उच्चतम न्यायालय के इस सुझाव पर अमल करेगा। इसका इंतज़ार करते हैं।”
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायाय ने चुनाव आयोग को बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी रखने की अनुमति दी है लेकिन कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर लोगों को मतदान करने का अधिकार देने का भी सुझाव दिया है।
Next Post
स्पनवेब नॉनवोवन का आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा
Thu Jul 10 , 2025
अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) स्पनवेब नॉनवोवन लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 जुलाई को खुलेगा। कंपनी की ओर से गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि स्पनवेब नॉनवोवन लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 90 रुपये से 96 रुपये के […]

You May Like
-
1 year ago
महिला ने लगाई फांसी
-
3 weeks ago
अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष
-
12 months ago
टोटो इंडिया के शॉवर का नया संस्करण आया
