सड़क हादसे में युवक की मौत

छिंदवाड़ा। उमरेठ थाना क्षेत्र के खुमरिया माल के रहने वाले बुजुर्ग ने सड़क हादसे में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह वैवाहिक कार्यक्रम में आया हुआ था। जानकारी अनुसार रतिराम पिता सुक्कू बघेल उम्र 55 साल खुमरियामाल का रहने वाला है। वह सुबह बाइक से चारगांव कर्बल सगाई कार्यक्रम में गया हुआ था। कार्यक्रम करने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बदनूर के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची 108 उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर ंषव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल। इस वर्ष पवित्र रमजान का महीना चांद दिखने के बाद 2 मार्च से शुरू हुआ। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह महीना रोजा, इबादत, दान और आत्मसंयम का समय माना जाता है। रमजान के दौरान जुम्मे शुक्रवार की नमाज की विशेष अहमियत होती है, इसलिए इन दिनों मस्जिदों में नमाजियों […]

You May Like