भोपाल में नर्सिंग छात्रों का हंगामा: मांगों को लेकर बिल्डिंग पर चढ़े 3 छात्र, रिजल्ट जारी करने की मांग

भोपाल। नर्सिंग छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। नर्सिंग स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (NSO) ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 अगस्त से नर्सिंग काउंसिल के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग पर चढ़ गए। छात्रों की मांग थी कि लंबित रिजल्ट जल्द जारी किए जाएं। पुलिस की समझाइश के बाद तीनों छात्र कुछ देर बाद सुरक्षित नीचे उतर आए।

छात्रों की प्रमुख मांगों में GNM और BSc नर्सिंग के रिजल्ट जारी करना, आगामी परीक्षाएं कराना और SC, ST व OBC वर्ग के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्रों को स्कॉलरशिप देना शामिल है। छात्र EWS वर्ग के लिए भी स्कॉलरशिप योजना शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय यूनिवर्सिटीज से हटाकर दोबारा मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से जोड़ने और नर्सिंग शिक्षा में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग उठाई गई है। छात्रों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल का भी ऐलान किया है।

छात्रों का कहना है कि लंबे समय से रिजल्ट और परीक्षाओं में देरी के कारण उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है। अब देखना होगा कि सरकार और नर्सिंग काउंसिल छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाती है।

Next Post

सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ

Wed Aug 12 , 2026
बालाघाट, एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय , बालाघाट से किया गया। अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं […]

You May Like