
बाग/ धार। नगर के ब्राह्मण मोहल्ले से शुक्रवार करीब 9 से 10 बजे के बीच एक सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया उसके बाद से नगर में सनसनी फैल गय ओर हर कोई इस बड़ी घटना की चर्चा करने लगा बाग के ब्राह्मण मोहल्लाह निवासी राजकुमार के निवास पर शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर में घुस गए। उन्होंने ब्लैक मनी की जांच का हवाला देकर घर की तलाशी ली और ठेकेदार दंपती को बंधक बना लिया।
बदमाशों ने ठेकेदार की पत्नी श्रीमती कृष्णा मालवी से अलमारी की चाबी लेकर करीब 50 तोला सोने के गहने (जिसमें बेटी के गहने भी शामिल थे) और 4 लाख रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने राजकुमार मालवी और उनकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और तीन मोबाइल फोन के साथ गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने ताला तोडक़र दंपति को बाहर निकाला
घर में बंधक बने राजकुमार मालवी ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इक_ा किया। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाग पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर लगे ताले तोडक़र मालवी दंपती को बाहर निकाला। इसके बाद दंपती ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। ओर पिडित परिवार ने बताया की पांच लोग अंदर आए और उन्होंने बोला की आपके यहां हम इन्कमटैक्स वाले हे हमें अभी दो चार स्थानों पर ओर छापा मारना हे आपकी जांच हमें करने दो जिस पर मालवी ने उनसे आइडी कार्ड वगेहरा मांगा तो उन्होंने बोला आप शासकीय कार्य में बांधा मत डालो हमें अपना काम करने कर कै इंन्हे एक कमरे में बंधक बना लिया और वह अपना काम कर के निकला गये घटना की सुचना मीलने पर कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता भी घटना स्थल पहुंच गये थे ।
दौपहर को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी पहुचे घटना स्थल
दिन दहाड़े हुई लूट की खबर से पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुआ और सीसीटीवी केमरों की खोज की जा रही है । की कही किसी केमरे में यह बदमाश नजर आए , दोपहर को धार जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को अलर्ट करते हुए आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया तथा पिडित परिवार से समस्त घटना की जानकारी ली साथ ही पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने पुरे घर के चप्पे चप्पे को देखा साथ पत्रकारों को बताया की इस प्रकार की घटना खंडवा में भी हुई थी जल्दी ही बदमाशो को पकड़ लिया जाएगा ।
