माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना का जल्द किया जाए कार्य : श्री बंटी

छिंदवाड़ा. गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सांसद विवेक बंटी साहू की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश जल निगम की माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सांसद विवेक बंटी साहू ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों को पेयजल शिकायत कंट्रोल रूम नंबर की सूची जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में चस्पा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल निगम को माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना का कार्य गति के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया है, जिससे जिलेवासियों को शीघ्र इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो सके। उल्लेखनीय है कि माचागोरा ग्रामीण समूह जलप्रयाद योजना से जिले के ब्लॉक मोहखेड़, छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, चौरई, बिछुआ, जामई एवं परासिया के 721 ग्राम लाभान्वित होंगे। जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स वृहद परियोजना, इससे लाभान्वित होने वाली तहसीलों एवं ग्रामों तथा लघु सिंचाई योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद श्री साहू ने सिंचाई सुविधाओं के शीघ्र विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने और कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स वृहद परियोजना से जिले की 6 तहसीलों के 431 ग्राम लाभान्वित होंगे और 103918 हेक्टर सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ००००००

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री साहू ने रष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, एएनसी पंजीयन, सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग तथा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह रोगियों के चिन्हांकन की स्थिति पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने जिला अस्पताल की सोनोग्राफी सुविधा को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सांसद श्री साहू ने निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों के जो भी नर्सिंग स्टाफ मुख्यालय में अटैच हैं, उनका अटैचमेंट तत्काल समाप्त किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल हो सकें। उन्होंने जिले के सभी क्षेत्रों में बच्चों के डॉक्टर्स की भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों सड़कों का निर्माण हो गुणवत्तापूर्ण ०००००

बैठक में खनिज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि में उपलब्ध राशि तथा उसके उपयोग की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिसके अनुसार जिला खनिज प्रतिष्ठान में मार्च 2026 तक की स्थिति में 87.97 करोड़ रुपए की राशि जमा है तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 कार्ययोजना के लिए 54.5925 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक मई माह में आयोजित की जाकर न्यास मंडल द्वारा सर्व सम्मति से कार्ययोजना अनुमोदित की गई।

Next Post

कमलनाथ ,नकुलनाथ की ओर से शोकाकुल परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Thu Jun 25 , 2026
छिन्दवाड़ा. बैतूल नेशनल हाईवे पर गत दिवस हुए भीषण सड़क हादसे में जान दिवंगतजनों के परिजनों को ढांडस बंधाने के साथ ही आर्थिक सहयोग कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से प्रदान किया गया। कांग्रेस परिवार का प्रतिनिधि मंडल ग्राम टेमनीखुर्द पहुंचा जहां उन्होंने सर्वप्रथम शोकाकुल परिवारजनों से भेंट करते हुए […]

You May Like