बोनस को लेकर नेहरू अस्पताल के सफाई कर्मी हड़ताल पर

सिंगरौली। नेहरू चिकित्सालय जयंत के संविदा सफाई कर्मी आज दिन सोमवार की अल सुबह 5 बजे बेमियादी हड़ताल पर हैं। धरने पर करीब दो सैकड़ा सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। इनका आरोप है कि कई वर्षो से पीएफ कटौती की जानकारी नही दी जा रही है और वेतन स्लीप भी नही दिया जा रहा है। दिवाली का त्योहार नजदीक आ गया है, संविदाकार चुप है। जबकि 30 अक्टूबर को बैठक हुई थी, जिसमें दो दिन के दिन उक्त समस्याओं का निराकरण करने का आश्वसन दिया गया था। इधर सफाई कर्मी के हड़ताल से अस्पताल परिसर की व्यवस्था भी चरमरा गई है।

बताया जा रहा है कि संविदाकार के हटधर्मिता के चलते श्रमिको का मानसिक एवं आर्थिक शोषण किया जा रहा है। क्षेत्रीय श्रम विभाग शहडोल अनजान बना हुआ है। जबकि कई बार इसकी शिकायत भी की गई, परंतु इसपर कोई भी कार्रवाई नही हुई है। श्रमिक संगठन ने नेहरू चिकित्सालय प्रबंधन पर भी उदासीनता का आरोप लगाते हुये कहा कि ठेकेदार पर मेहरवान हैं।

Next Post

सुरक्षा गार्ड को खदेड़ कर सर्प ने डसा

Mon Nov 2 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के गजरा बहरा कोलयार्ड में तैनात एक सुरक्षा कर्मी को आज 11 बजे दिन एक जहरीले सर्प ने दौड़ा-दौड़ा कर काटा है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कोलयार्ड में तैनात सुरक्षा गार्ड दयाराम यादव पिता रामलल्लू यादव उम्र 27 वर्ष ड्यूटी […]

You May Like