
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के गजरा बहरा कोलयार्ड में तैनात एक सुरक्षा कर्मी को आज 11 बजे दिन एक जहरीले सर्प ने दौड़ा-दौड़ा कर काटा है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कोलयार्ड में तैनात सुरक्षा गार्ड दयाराम यादव पिता रामलल्लू यादव उम्र 27 वर्ष ड्यूटी पर तैनात था, तभी एक सर्प ने दौड़ा-दौड़ा कर काटा है, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय बैढ़न में चल रहा है।
