दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा

छिंदवाड़ा. दीपावली के त्यौहार पर बाजारों में मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में संयुक्त जांच दलों का गठन किया गया है। गठित टीमें जिले की सभी तहसीलों में खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण कर रही हैं। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट के साथ नापतौल में गड़बड़ी और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर भी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम के सदस्यों राघवेन्द्र सिंह लिल्लौरे, शैलेन्द्र सिंह एवं गोपेश मिश्रा द्वारा एलपी डील स्टोर चंदनगांव और रिलायंस रिटेल मॉल नागपुर रोड सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने वैशाली राजस्थान स्वीट्स, एलपी डील चंदनगांव, काशी स्वीट्स एवं पारस स्वीट्स बस स्टैंड से सुंदर ब्रांड सोनपापड़ी ऑरेंज फ्लेवर, उत्सव ब्रांड गुलाब जामुन, चमचम और मिल्क केक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने जब्त किए।

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी जांच अभियान ०००००

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जामई क्षेत्र में रॉयल मिष्ठान भंडार, ज्योति मिष्ठान भंडार, आकांक्षा मिष्ठान भंडार, पप्पू होटल, प्रेमता भंडार, चाय चौपाटी और काका जी टी स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके अलावा जुन्नारदेव स्थित बीकानेर मिष्ठान कारखाने से भी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए। वहीं मोरडोंगरी क्षेत्र में सोनी होटल, चंदेल होटल, आयुष मिष्ठान भंडार एवं यश मिष्ठान भंडार की जांच कर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किए गए। सौंसर क्षेत्र में रेमंड चौक बोरगांव स्थित कांकड़े रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार तथा खेरीतायगांव के जय बजरंगबली मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। यहां से खोवा, नमकीन, मिल्क केक और कुंदा के नमूने लिए गए। इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा जामई क्षेत्र की मिठाई दुकानों पर मौके पर ही खाद्य पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग भी की गई।

Next Post

बास-बल्लियों पर टिकी बिजली  

Mon Nov 2 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न से महज दो किलोमीटर दूर ननि के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी चौरा टोला नई बस्ती के लोग पिछले वर्षो से बासबल्ली के सहारे बिजली तार घर तक ले गये हैं। यहां के रहवासियों ने बताया है कि मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या बिजली और सड़क-नाली […]

You May Like