अटरा सरकार के समीप दो ट्रक आपस में भिड़े, घने कोहरे ने ली सड़क हादसे की शक्ल

छतरपुर।छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के अटरा सरकार के समीप मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 9 बजे कम दृश्यता के कारण दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और गढ़ीमलहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण घना कोहरा और कम दृश्यता सामने आई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

गोंडी डंडार लोक नृत्य कार्यक्रम मे झूमें श्रोता 

Tue Jan 6 , 2026
सारनी। बगडोना बस्ती में गोंडी डंडार लोक नृत्य कार्यक्रम मे जमकर श्रोताओं ने जमकर लुप्त उठाया.आयोजक समिति के श्यामू परते,ग्राम पंचायत सलैया के सरपंच मिश्रीलाल परते ने बताया कि नए वर्ष के पावन अवसर पर मंड़ाई मेले मे गोंडी डंडार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि बगडोना बस्ती […]

You May Like