
सारनी। बगडोना बस्ती में गोंडी डंडार लोक नृत्य कार्यक्रम मे जमकर श्रोताओं ने जमकर लुप्त उठाया.आयोजक समिति के श्यामू परते,ग्राम पंचायत सलैया के सरपंच मिश्रीलाल परते ने बताया कि नए वर्ष के पावन अवसर पर मंड़ाई मेले मे गोंडी डंडार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि बगडोना बस्ती मे मंडाई मेला 2 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.उन्होंने बताया कि दो से चार जनवरी तक सामान्य बैल जोड़ी,क्षेत्रीय बैल जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता, 5 जनवरी से 6 जनवरी तक गोडी डंडार लोक नृत्य, 7 और 8 जनवरी को पुरुष एवं महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा समिति के पदाधिकारी ने संपूर्ण कबड्डी प्रेमियों से अपील की है कि जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने में सहयोग प्रदान करें।आदिवासी समाज के माध्यम से अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन आयोजित कर रही है। जिस में बढ़ चढ़कर आदिवासी समाज के अलावा दूसरे समाज के लोग भी इस में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की दुकानों का संचालन भी किया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के माध्यम से अपने लोगों को तैनात किया गया है।
