राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और उसके तीन साथियों को 46 किलो गांजे के साथ सतना पुलिस ने पकड़ा 

सतना। मध्यप्रदेश में सतना जिले की रामपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 किलो गांजे के साथ मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम मौरौहां स्थित पंकज सिंह बघेल के घर पर दबिश दी गई, जहां से करीब 46 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से अनिल बागरी, शैलेन्द्र सिंह और पंकज सिंह को हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमलों की निंदा की

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 दिसम्बर (वार्ता) भारत ने अफ़गानिस्तान में पाकिस्तान के हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि वह अफ़गानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और आज़ादी का पुरज़ोर समर्थन करता है। अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक इलाके में हाल के पाकिस्तानी हवाई हमलों में कई आम लाेग मारे […]

You May Like

मनोरंजन