
जबलपुर। पाटन-शहपुरा रोड पर शराब के नशे में चूर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा मचाया। कभी वह अपने कपड़े उतार रहा था तो कभी वाहनों के सामने जाकर लेट जा रहा था। शराबी के हंगामे के चलते राहगीरो को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे सड़क से हटाने के बाद समझाई, मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद शराबी युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
