भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत सामग्री भेजने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा है।
प्रदेश से भेजी जाने वाली राहत सामग्री में दवाइयां, खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर सामग्री रवाना करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास और सहायता सुनिश्चित करने की भी अपील की।
