भिंड के पत्रकार ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की दी चेतावनी 

भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार अमरकांत सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुए अपमानजनक व्यवहार के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी है। 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय चौहान ने एक पत्र जारी कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी मध्य प्रदेश और विभिन्न पत्रकार संगठनों से न्याय की गुहार लगाई है.

अपने पत्र में, चौहान ने 1 मई को भिंड पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके साथ हुए अपमानजनक व्यवहार का उल्लेख किया है, जिसने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह कदम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यवस्था से सम्मान और न्याय की मांग है.

चौहान ने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया, जिनमें पत्रकार संगठन और विभिन्न राजनीतिक दलों के मीडिया प्रभारी एवं नेता शामिल हैं। उन्होंने अपने विरोधियों के प्रति भी सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि विरोध विचारों की स्वतंत्रता का हिस्सा है.

अपने पत्र के अंत में, चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार तक उन्हें न्याय नहीं मिलता है, तो वे भोपाल में अपना जीवन त्याग देंगे। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनकी मृत्यु के पश्चात इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

अपने मार्मिक पत्र में, चौहान ने पत्रकार समुदाय और व्यवस्था से एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा है कि क्या पत्रकारों, खासकर जमीनी स्तर पर काम करने वालों के लिए ईमानदारी से कुछ किया गया है.

Next Post

किसान बिलखता रहा, हरी भरी फसल पर 6 घंटे तक चलती रही 4 जेसीबी

Sun May 4 , 2025
ग्वालियर। बिठौली गांव में फॉरेस्ट के अधिकारीयों ने दल बल सहित पहुंचकर कसाराम बघेल की हरी भरी फसल पर जेसीबी चला कर उसे तहस-नहस कर दिया, इन खेतों में भिंडी ,प्याज खीरा आदि की फसल फल फूल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 35 सालों से कसाराम जिस जमीन […]

You May Like