अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम ने मैत्री मैच में ब्राजील को 1-0 से हराया

फोर्टालेजा, (ब्राजील) 10 जून (वार्ता) ब्राजील की महिला टीम को अंतरराष्ट्रीय मैत्री महिला फुटबॉल मुकाबले में अमेरिका की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ अमेरिका ने दो मैचों की सीरीज में बराबर कर ली। मंगलवार को खेले गये रोमांचक अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल मुकाबले में सोफिया विल्सन के दूसरे हाफ में किए गए हमले के बाद इसाबेला चागास के ‘ओन गोल’ (अपनी ही टीम के गोल में गेंद डालना) ने निर्णायक भूमिका निभाई और अमेरिका ने ब्राजील को 1-0 से हरा दिया। इस मैच में कुल आठ रेड कार्ड दिखाए गए।अमेरिका की इस जीत से ब्राजील में खेली जा रही दो मैचों की सीरीज में वह बराबरी पर आ गई है।

इससे पहले ब्राजील ने अमेरिका पर रविवार को 2-1 से जीत हासिल की थी; उस मैच में भी विल्सन ने गोल किया था। मैच की शुरुआत से ही खेल काफी आक्रामक रहा और यह तेजी दूसरे हाफ में भी बनी रही। मैच का एकमात्र गोल तब हुआ जब विल्सन का शॉट फुल-बैक चागास से टकराकर दिशा बदल गया और गोलकीपर लोरेना को चकमा देते हुए गोल में चला गया। यह घटना मैच शुरू होने के एक घंटे और तीन मिनट बाद हुई। मैच के आखिरी मिनटों में माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। ब्राजील के कोच आर्थर एलियास और उनके तीन स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ चार खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाए गए। इस तरह मैच का अंत काफी हंगामेदार रहा।

.....

Next Post

​राजगढ़ में हड़कंप: किसानों को मिले कुर्की के फर्जी नोटिस, रिकवरी एजेंसी पर आरोप

Wed Jun 10 , 2026
राजगढ़: जिले के दर्जनों किसानों को बैंक वसूली प्रकरणों के नाम से नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया है. मामले में किसानों की शिकायत के बाद किसान कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें सभी नोटिस को फर्जी बताया जा रहा है. किसान कांग्रेस का आरोप है कि निजी […]

You May Like