बाइक की टक्कर से खंभे से टकराया युवक, मौत

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत गौरहा आम रोड पर रविवार सुबह रफ्तार के कहर ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल नागपुर से लौटकर अपने घर जा रहे युवक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया। सिर और नाक पर गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नादघाट सिहोरा निवासी गंगाराम कुशवाहा (27) अपने दोस्त साजन कुशवाहा (23) के साथ नागपुर गया हुआ था। आज सुबह करीब 4 बजे दोनों बस से उल्दना ब्रिज के पास उतरे। घर जाने के लिए गंगाराम ने फोन करके अपने दोस्तों अंकित कुशवाहा और मोनू विश्वकर्मा को उल्दना मोड़ पर बाइक लेकर बुलाया। दोस्त साजन की मोटरसाइकिल और गंगाराम के घर से दूसरी बाइक लेकर मौके पर पहुंचे। गाड़ियां मिलने के बाद गंगाराम अपनी मोटरसाइकिल पर अंकित को पीछे बैठाकर चल पड़ा, जबकि साजन अपनी बाइक से आगे-आगे जा रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही दोनों मोटरसाइकिलें गौरहा आम रोड पर पहुँंची, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेड एन 0728 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए साजन की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साजन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में साजन के सिर, नाक और पीठ पर जानलेवा चोटें आईं और उसकी मोटरसाइकिल भी चकनाचूर हो गई। लहूलुहान हालत में साजन को दोस्त अंकित के साथ तुरंत एम्बुलेंस से सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ साजन कुशवाहा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Next Post

ट्रेन में नाबालिग से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun Jun 7 , 2026
परासिया। आमला-परासिया पैसेंजर ट्रेन में एक नाबालिग यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब ट्रेन में यात्रा के दौरान बैग टकराने को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like