ट्रेन में नाबालिग से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

परासिया। आमला-परासिया पैसेंजर ट्रेन में एक नाबालिग यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब ट्रेन में यात्रा के दौरान बैग टकराने को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदामेटा निवासी रुपेश वर्मा आमला से परासिया तक ट्रेन क्रमांक 61125 में यात्रा कर रहा था। इसी ट्रेन में जुन्नारदेव से परासिया तक यात्रा कर रहे 16 वर्षीय मोहम्मद अयान रजा का बैग रुपेश वर्मा से टकरा गया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बताया गया कि शाम करीब 5:23 बजे ट्रेन के परासिया स्टेशन पहुंचने पर रुपेश वर्मा को लेने आए उसके मित्र शिवम मसराम और अजय कुमार धुर्वे भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर मोहम्मद अयान के साथ ट्रेन के भीतर मारपीट की तथा उसे प्लेटफॉर्म पर उतारकर भी पीटा।

घटना के दौरान ट्रेन में तैनात टीटीई नितिन जावलकर ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया। इसी बीच प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे एएसआई राजेश बघेल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को परासिया चौकी लाया गया।

सूचना मिलने पर जीआरपी जुन्नारदेव के अधिकारियों ने चौकी पहुंचकर मामले की जांच की। पूछताछ के बाद चारों व्यक्तियों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए पेंचवेली एक्सप्रेस से जीआरपी आमला भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

Next Post

चाकूबाजी के बाद चोइथराम मंडी में पुलिस का सख्त ऑपरेशन, 100 से ज्यादा लोग धराए

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर. चोइथराम मंडी क्षेत्र में हाल ही में हुई चाकूबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर 100 से अधिक लोगों को पकड़ा. इनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे, जिन्हें समझाइश देकर छोड़ा, जबकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. चोइथराम मंडी क्षेत्र में […]

You May Like