तानसेन समारोह की तैयारियाँ शुरू, स्थानीय समिति गठित, बैठक कल

ग्वालियर: संगीतधानी ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव “तानसेन समारोह” के आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 101वे “तानसेन समारोह” के आयोजन के लिये संभाग आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में स्थानीय समिति का गठन कर दिया गया है। स्थानीय समिति की बैठक 4 नवम्बर को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक अपरान्ह 2.30 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में होगी।

राज्य शासन के संस्कृति विभाग से संबद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी व मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी दिसम्बर माह में संगीत की नगरी ग्वालियर में “तानसेन समारोह” प्रस्तावित है।संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह व प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायकगण डॉ. सतीश सिकरवार, मोहन सिंह राठौर, साहब सिंह गुर्जर व सुरेश राजे एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार शामिल किए गए हैं। मंत्रीगण, सांसद, विधायकगणों व महापौर के प्रतिनिधि भी स्थानीय समिति की बैठक में सदस्य मान्य होंगे।

Next Post

हवन और प्रसादी के साथ 5 दिवसीय श्री श्याम प्रभु खाटू वार्षिक महोत्सव का समापन

Mon Nov 3 , 2025
ग्वालियर:श्री खाटू श्याम जी का 55वा वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया। यह आयोजन श्यामलीन श्री किशन बाबा के आशीर्वाद एवम् श्याम अग्रवाल के मार्ग दर्शन में किया गया। श्रीश्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष एम के अग्रवाल एवम् सचिव राजकुमार सर्राफ ने बताया कि श्याम भक्त मंडल के इंद्राज म्यूज़िकल ग्रुप […]

You May Like