लाल सागर में गिरा अमेरिका का लड़ाकू विमान

लॉस एंजिल्‍स, 07 मई (वार्ता ) अमेरिका के हैरी एस. ट्रूमैन विमानवाहक पोत से फिसलकर एक और अमेरिकी लड़ाकू विमान मंगलवार को लाल सागर में गिर गया।
एनबीसी न्‍यूज ने अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इस तरह से यह एक सप्‍ताह से कुछ अधिक समय में विमानवाहक पोत से अमेरिकी लड़ाकू विमान के गिरने की दूसरी धटना है। एनबीसी न्यूज ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से अपनी बताया गया कि विमान, एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट, मंगलवार को 9:45 बजे स्‍थानीय समय के आसपास लैंडिंग के प्रयास के दौरान पानी में गिर गया। हादसे के समय लड़ाकू विमान अरेस्टिंग वायर को जोड़ने में विफल रहा। उन्‍होंने बताया कि विमान में सवार दोनों विमान चालक सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और उन्‍हें केवल मामूली चोटें आई हैं। घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इसी तरह की एक घटना 28 अप्रैल को हुई थी, जब हैरी एस. ट्रूमैन से एक एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट लाल सागर में गिर गया था। अमेरिकी नौसेना के अनुसार, सभी कार्मिक सुरक्षित हैं, तथा एक नाविक को मामूली चोटें आई हैं।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद का मजबूत जवाब

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला एक मजबूत जवाब है। उन्होंने एक्स पर कहा , “भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत यह सुनिश्चित करेगा कि […]

You May Like

मनोरंजन