केंद्रीय विद्यालय 1 के वार्षिकोत्सव में लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोहा

भोपाल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, भोपाल का आज वार्षिक उत्सव “नवरस: नव रस का स्पंदन” आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रवींद्र भवन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय गोयल आईएएस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. (श्रीमती) स्वाति गोयल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर. सेंथिल कुमार, उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा की गयी।

विद्यालय के प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों तथा विद्यालय के विकास का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन सीसीए कॉर्डिनेटर माधुरी राजगुरु ने किया।

कार्यक्रम में विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।मंच पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक, गीत, संगीत एवं प्रेरणादायक झाँकियों ने सामाजिक चेतना, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की गहराई को जीवंत किया।

“संस्कृति के रंग, आधुनिकता के संग” विषय पर आधारित नाट्य मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने कलात्मक रूप से समाज में तकनीकी बदलाव और पारंपरिक मूल्यों के संतुलन को दर्शाया। विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों और शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विविधता को बखूबी पेश किया।

रविंद्र भवन के भव्य प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम को अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने और भी गरिमामयी बना दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे वातावरण में देशभक्ति और उत्साह की भावना भर गई।

Next Post

स्टब और मोदी ने भारत- यूरोपीय संघ एफटीए को लेकर की बात

Wed Apr 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ साथ भारत- यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जल्द से जल्द मुहर लगाने पर जोर दिया । प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज […]

You May Like