राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी चैत्र नवरात्र एवं नव संवत्सर की शुभकामनाएं

देहरादून (वार्ता) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र एवं नव संवत्सर के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्री सिंह ने बुधवार को अपने संदेश में कहा कि नवरात्र के पवित्र नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें शक्ति, संयम, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। यह महान पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि एवं उत्साह का संचार करता है। उन्होंने आगे कहा कि नव संवत्सर का आगमन हम सभी के जीवन में नई आशाओं, उमंग और उत्साह का संदेश लेकर आए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने चैत्र नवरात्र को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है। सुमिताभ , जांगिड़ वार्ता

 

 

Next Post

झंडा सत्याग्रह को भूल गए नगर कांग्रेस अध्यक्ष, नहीं फहर पाया झंडा

Thu Mar 19 , 2026
जबलपुर: 18 मार्च 1923 को जबलपुर के टाउन हॉल गांधी भवन में शुरू किए गए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के झंडा सत्याग्रह आंदोलन को शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ जन बुधवार को भूलते नजर आए। हुआ यूं कि टाउन हॉल गांधी भवन में बुधवार को न तो शहर कांग्रेस कमेटी के […]

You May Like