बायोलॉजी के पेपर में सभी विद्यार्थी रहे उपस्थित 

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में शनिवार को बारहवीं कक्षा में बायोलॉजी विषय का पेपर था, इस पेपर में सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा में बारहवीं का तीसरा पेपर बायोलॉजी विषय का था, यह परीक्षा जिले के सिर्फ 3 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 100 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे। परीक्षा में भी 100 में से 100 ही विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा पेपर में कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना है।

उड़न दस्ता की रही पैनी नज़र

जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा अनुभाग स्तर, जिला स्तर तथा विकासखण्ड स्तर पर निरीक्षण दलों (फ्लाइंग स्क्वाड) का गठन किया है। अनुभाग स्तर पर गठित फ्लाइंग स्क्वाड की कमान संबंधित अनुभाग के एसडीएम को सौंपी गई है। वहीं, जिले में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया है। परीक्षा वाले दिन टीम ने सभी केंद्रों में पहुंचकर आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों की जांच भी की।

दसवीं में एनएसक्यूएफ विषय का पेपर

शनिवार को बारहवीं के साथ कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का भी एनएसक्यूएफ विषय का पेपर था। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर कुल 55 केंद्रों पर आयोजित की है, जिसमें 2949 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे लेकिन 2914 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी, जबकि 34 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे। इस पेपर में भी कोई नकल प्रकरण सामने नहीं आया।

Next Post

लापता नाबालिग भोपाल से बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Sat Feb 14 , 2026
बीना। भानगढ़ पुलिस ने 4 फरवरी से लापता एक नाबालिग लड़की को भोपाल से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।मजदूरी के दौरान हुई थी जान-पहचान पुलिस जांच में सामने आया […]

You May Like