पुल से टकराया वाहन पुलिसकर्मी की मौत 

सीहोर। जिले के बिलकीसगंज थानातंर्गत कुलांस नदी के पुल की पिलर से तेज रफ्तार बुलेरो टकरा गई. इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई. बिलकीसगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल सीआईडी में पदस्थ अनिल यादव शासकीय वाहन बुलेरो क्रमांक एमपी 03 ए 2101 से सीहोर की ओर आ रहे थे. बताया जाता है कि बिलकीसगंज थाना अंतर्गत कुलांस नदी के पुल के पिलर से तेज रफ्तार बुलेरो टकरा गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि मृतक अनिल यादव के परिचित जिले के थानों में भी पदस्थ हैं. वह भी हादसे की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंच गए थे.

Next Post

छतरपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर हादसे में युवक की मौत के बाद चक्का जाम

Sun May 25 , 2025
दमोह: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने पर उमरी मार्ग के समीप घटनास्थल पर परिजनों और आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर चक्का जाम लगाने की खबर, मौके पर नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी सहित पुलिस मौजूद। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like