सीएम डॉ यादव की अपील: डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय, सिक्किम स्थापना दिवस पर भी दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सतर्कता अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देने और जन-जन को डेंगू के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने की अपील की। सीएम ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। वहीं, सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध लोक संस्कृति और श्रमशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पी एस तमांग के नेतृत्व में सिक्किम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने सिक्किमवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

Next Post

सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष कांकर ने किया गेहूँ खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Sat May 16 , 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने सीडब्ल्यूसी वेयरहाउस लक्ष्मीगंज स्थित गेहूँ खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिघरा एवं विपणन सहकारी संस्था हरीलीला घाटीगांव द्वारा संचालित खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपाध्यक्ष कांकर ने […]

You May Like