यादव ने बाबा तिलका मांझी की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव श्रद्धेय बाबा तिलका मांझी की जयंती पर नमन किया।

डॉ. यादव ने कहा है कि अधिकारों एवं संस्कृति की रक्षा के लिए 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले ही बाबा तिलका मांझी ने संघर्ष का बिगुल फूंका था। ब्रिटिश सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए किए गए उनके प्रयास इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र सदैव बाबा मांझी का ऋणी रहेगा।

 

Next Post

पश्चिम बंगाल ने टेबल टेनिस में जीता डबल गोल्ड

Tue Feb 11 , 2025
देहरादून, 11 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पश्चिम बंगाल ने पुरुष और महिला दोनों टेबल टेनिस टीम स्पर्धाओं में जीत हासिल की। उनके खिलाड़ियों ने सोमवार को दोनों श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। पुरुष टीम ने फाइनल में महाराष्ट्र को 3-0 […]

You May Like