वृद्धा की बेरहमी से पिटाई, प्रकरण दर्ज

प्रधानमंत्री आवास की नींव रखने के पहले पड़ोसी की गुंडई

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पौनिया में प्रधानमंत्री आवास की नीव रखने के पहले पड़ोसी ने मकान नहीं बनने देने की धमकी देते हुए वृद्धा की बेरहमी से पिटाई कर दी।पुलिस के मुताबिक श्रीमती सरिता राजपूत 38 वर्ष निवासी ग्राम भिलौदा वर्तमान पता ग्राम पौनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायक ग्राम पौनिया में है मायके ग्राम पौनिया मां सज्जन बाई के घर आयी थी।

मॉ का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान बन रहा है, सुबह लगभग 11-30 बजे मकान की नींव बनाने के लिये अपनी सरहदी में चूना डाल रहे थे तभी पड़ौस में रहने वाले छुट्टन राजपूत डंडा लेकर आये और कहने लगा कि तुम्हारा मकान यहाँ से नहीं बनेगा और डंडा से मां पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचा दी।

Next Post

डॉ.अंबेडकर जयंती पर आज शहर के इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा परिवर्तित 

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल। आज 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होशंगाबाद से आईएसबीटी और पिपलानी की ओर जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, […]

You May Like