चरोदा रेलवे यार्ड पार्किंग में आग लगने से कई वाहन जलकर खाक

दुर्ग, (वार्ता) छत्तीसगढ में दुर्ग जिले के चरोदा रेलवे यार्ड स्थित पार्किंग क्षेत्र में आज रात अचानक भीषण आग लग जाने से पार्किंग में खड़े कई वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिससे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद किया जाएगा।

 

Next Post

उत्तराखंड में विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में दो लोकोमोटिव के टकराने से 12 कामगार घायल

Wed Dec 31 , 2025
उत्तराखंड में विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में दो लोकोमोटिव के टकराने से 12 कामगार घायल चमोली, 30 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटि जल विद्युत परियोजना के तहत टनल में काम करने वाली दो लोकोमोटिव के मंगलवार देर रात आपस में टकरा जाने से 12 कामगार घायल हो गए […]

You May Like