उत्तराखंड में विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में दो लोकोमोटिव के टकराने से 12 कामगार घायल

उत्तराखंड में विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में दो लोकोमोटिव के टकराने से 12 कामगार घायल

चमोली, 30 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटि जल विद्युत परियोजना के तहत टनल में काम करने वाली दो लोकोमोटिव के मंगलवार देर रात आपस में टकरा जाने से 12 कामगार घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परियोजना प्रमुख अजय वर्मा के अनुसार रात्रि पाली में काम करने वाले अधिकारियों एवं कामगारों को सुरंग के अन्दर ले जा रही लोकोमोटिव उसी ट्रैक में खड़ी दूसरी लोकोमोटिव से टकरा गई।

इसके चलते लोकोमोटिव के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए और उसमें सवार लगभग 12 कामगार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल दूसरे लोकोमोटिव को भेजा गया। सभी घायलों एवं अन्य लोगों को घटना स्थल से बाहर लाया गया तथा एम्बुलेंस से गोपेश्वर स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सभी का उपचार चल रहा है। श्री वर्मा के अनुसार किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

 

Next Post

शिवसेना (शिंदे) सांगली-मिराज-कुपवाड़ निकाय की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Wed Dec 31 , 2025
सांगली, (वार्ता) महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने आज कहा कि शिवसेना (शिंदे) सांगली निकाय चुनाव में सभी 78 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। श्री देसाई ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा कि हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य में कई जगहों पर पार्टी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।