‘राजा शिवाजी’ का दूसरा गाना ‘जय शिवराय’ रिलीज

मुंबई, 29 अप्रैल (वार्ता) ‘राजा शिवाजी’ के मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना “जय शिवराय” रिलीज कर दिया है। संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल द्वारा कंपोज़ किया गया यह गाना अपनी दमदार, जोशीली और बेहद आकर्षक बीट्स के लिए खास है। इसकी एनर्जी छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती सफर से लेकर एक महान और सम्मानित शासक बनने तक की कहानी को बखूबी दर्शाती है। यह सिर्फ एक जश्न का गाना नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि एक नेता कैसे अपने विज़न, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से बनता है। गाने के बोल सह्याद्रि की पहाड़ियों से उठती एक नई ताकत को दिखाते हैं, जो अन्याय को चुनौती देने और अपनी किस्मत खुद लिखने वाले एक महान नेता के जन्म का प्रतीक है।

‘राजा शिवाजी’ में शानदार कलाकारों की टीम नजर आएगी, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी रितेश विलासराव देशमुख ने ही किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। ‘राजा शिवाजी’ एक मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का म्यूजिक वॉर्नर म्यूजिक इंडिया और देश म्यूजिक के जरिए रिलीज किया गया है।“जय शिवराय” अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

.....

Next Post

औद्योगिक क्षेत्र पर पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव झलकने लगे हैं: वित्त मंत्रायल की मासिक रिपोर्ट

Wed Apr 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) वित्त मंत्रालय की बुधवार को जारी मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के औद्योगिक क्षेत्र के कारोबार पर पश्चिम एशिया संकट का असर चालू वित्त वर्ष के प्रारंभ में दिखने लगा है और इस संकट के कारण उर्वरक क्षेत्र को गैस […]

You May Like