रीवा:आपातकाल में नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में तैयारियों की बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी व्हाट्सऐप के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क में रहें. इसमें महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराते रहें. दुश्मन देश द्वारा आक्रमण की स्थिति में नागरिकों को बड़ी बस्तियों से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए स्थलों का निर्धारण कर लें. कलेक्टर ने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति आने पर सीमेंट कटर मशीन, जेसीबी, क्रेन जैसे उपकरणों की तत्काल आवश्यकता होती है.
जिन व्यक्तियों के पास ऐसे उपकरण उपलब्ध हैं उनकी सूची जिला और तहसील स्तर तक बना लें. सभी एसडीएम अस्पताल में आपात स्थिति में किए जाने वाले उपचार प्रबंधों की व्यवस्था सुनिश्चित करें. बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक व्यवस्था, खाद्य पदार्थों के भण्डारण, वाहन व्यवस्था, अग्निशमन सेवा तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए.
