इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम आदर्श पिता विजय 23 साल निवासी वैभव नगर है. पुलिस ने बताया कि आदर्श ने देर रात अपने कमरे की छत पर लगे पंखे से फांसी लगा ली.
पता चलते ही परिजन ने उसे फंदे से उतरा और बड़े अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड पत्र नहीं मिला है. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. इसी प्रकार एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष कुमार 16 साल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस वर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
