महापौर ने नर्मदा चौथे चरण के लिए 1320 करोड़ का किया अनुबंध

इंदौर: नगर निगम और बैंक ऑफ इंडिया के बीच नर्मदा चौथे चरण को लेकर अनुबंध हो गया है. बुधवार को अर्बन कॉन्क्लेव में महापौर और बैंक ऑफ इंडिया के बीच सेंशन पत्र का आदान प्रदान हुआ.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज बैंक ऑफ इंडिया के साथ नर्मदा चौथे चरण और सीवरेज नेटवर्क के विस्तार हेतु 1,320 करोड़ से अधिक के ऋण अनुबंधों एवं सैंक्शन लेटर का आदान-प्रदान किया गया.

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे. नगर निगम द्वारा उक्त वित्तीय व्यवस्था शहर की बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने और जलाशयों के पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण है.

Next Post

राशिफल-पंचांग: 29 अक्टूबर 2026

Thu Oct 29 , 2026
पंचांग 29 अक्टूबर 2026:- रा.मि. 07 संवत् 2083 कार्तिक कृष्ण चतुर्थी गुरूवासरे रात 2/11, रोहिणी नक्षत्रे दिन 3/32, वरीयान योगे प्रात: 4/49 तदुपरि परिघ योगे रातअंत 5/17, वव करणे सू.उ. 6/25, सू.अ. 5/35, चन्द्रचार वृषभ रात 2/43 से मिथुन, पर्व- करवा चौथ, संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 […]

You May Like