चालान नहीं, हेलमेट देकर दिया सुरक्षा का संदेश

छिंदवाड़ा। चौरई पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक पहल शुरू की है. जिसमें पुलिस ने लोगों का चालान नही काटा बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट देकर उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह दी और यातयात नियमों के प्रति उन्हें जागरूक किया. बता दे कि यह अभियान एसडीओपी चौरई भारती जाट के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले के मार्गदर्शन में चलाया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया चालकों को न केवल यातायात नियमों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें हेलमेट देकर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया. पुलिस के द्वारा किए जा रहे प्रयास को लोग काफी पसंद कर रहे है, लोगों का कहना है कि हमेशा देखा गया है कि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ चालान काटने तक होती है लेकिन चौरई पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए हेलमेट मिल रहा है जिससे लोगों में पुलिस के प्रति नजरिया भी बदल रहा है.

 

Next Post

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं: सीईओ

Thu Jan 8 , 2026
सीहोर. जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जनपद की ग्राम पंचायत हीरापुर में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, तालाब गहरीकरण कार्य तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन को देखा. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों को […]

You May Like