निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं: सीईओ

सीहोर. जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जनपद की ग्राम पंचायत हीरापुर में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, तालाब गहरीकरण कार्य तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन को देखा. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों को दी जा रही पोषण सेवाओं, साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि बच्चों एवं गर्भवती-धात्री महिलाओं कोयोजनाओं का पूर्ण लाभ समय पर और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए. विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक वातावरण, कक्षाओं की स्थिति, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सनिर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Next Post

अधिवेशन की अनुमति नहीं देने पर की नारेबाजी

Thu Jan 8 , 2026
सीहोर। संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ साजिश रचने और ओडिशा राष्ट्रीय अधिवेशन की परमिशन नहीं देने के विरोध में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहूजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपति […]

You May Like