हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेल मार्ग पर अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी रेलगाड़ियां

बीकानेर, 31 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़ -गोगामेड़ी रेल खंड पर सभी यात्री, मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियां अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगीं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने शनिवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेलखंड पर रेलगाड़ियों के संचालन के लिए गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों की गति में इस वृद्धि के दौरान सभी स्थायी और अस्थायी गति प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य है, जिनमें वे अतिरिक्त प्रतिबंध भी शामिल हैं जो समय-समय पर ट्रैक, पुल, सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग के कारण लागू किए जा सकते हैं।

Next Post

संस्कृति और विरासत की पहचान को और मज़बूत करने में जुटी योगी सरकार

Sat Jan 31 , 2026
लखनऊ, 31 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश की सरकार ने राजधानी में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर सात भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण की कवायद में जुट गई है। सरकार से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इन द्वारों के माध्यम से लखनऊ में प्रवेश करते ही प्रदेश की संस्कृति, आस्था […]

You May Like