आज शपथ लेंगे अमित लाहोटी

जबलपुर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय को आज यानि सोमवार को नया अतिरिक्त न्यायाधीश मिलेगा। अमित लाहोटी आज 10 अगस्त को न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह जबलपुर स्थित उच्च न्यायालय के कक्ष क्रमांक-1 में दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा। उच्च न्यायालय प्रशासन ने शनिवार को इसकी जानकारी जारी की थी। बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 7 अगस्त को अमित लाहोटी की मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी थी। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष का रहेगा। सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ ही वे अपनी न्यायिक जिम्मेदारी संभालेंगे।
शुरू होगी नई पारी
अमित लाहोटी का परिवार लंबे समय से न्यायिक क्षेत्र से जुड़ा रहा है। वे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केके लाहोटी के पुत्र हैं। न्यायमूर्ति केके लाहोटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के साथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब उनके पुत्र अमित लाहोटी भी उसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनकी दो वर्षीय न्यायिक पारी शुरू होगी।

Next Post

मास्टर प्लान की सड़क में बने मंत्री सिलावट बाधक, सिंहस्थ की तैयारियों में बड़ी रुकावट

Mon Aug 10 , 2026
इंदौर: शहर में मास्टर प्लान की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण में प्रदेश के कबीना मंत्री बाधक बन कर खड़े हो गए है. उक्त तीनों सड़कों की लागत दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा है. खास बात यह है कि तीनों ही सड़कें अधूरी पड़ी है, जिसमें 70 प्रतिशत राशि […]

You May Like