जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी में आर्मी मैन के सूने घर पर चोरों ने धावा बोल कर सोने चांदी के जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।गोराबाजार पुलिस ने बताया कि नीति राव निवासी तिलहरी गोराबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति तरुण कुमार राव आर्मी में जम्मू कश्मीर में पदस्थ है। वे बच्चों के साथ अपने पिता के घर दिल्ली गई थी।
जब वापस लौटी तो घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था घर में रखी दो लोहे की आलमारी के लाक टूटे हुये थे सामान बिखरा हुआ था आलमारियों में रखे सामान को चैक करने पर सोने चांदी के जेवरात, नगदी 7,000 हजार रुपये, एक पीतल की दुर्गा जी की मूर्ती, एक पीतल की लक्ष्मी जी की मूर्ती, गणेश जी एवं शिवपार्वती जी की मूर्ती गायब थी।
