मकान मालिक सोते रहे और चोर ले गए बाइक

सलामतपुर। सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज गांव में मकान मालिक सोते ही रह गए और चोर मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात बीती देर रात की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राहुल गिर पिता विनोद गिर निवासी गोसाईं मोहल्ला दीवानगंज रात्रि लगभग 10 बजे अपनी किराना दुकान बंद कर मोटरसाइकिल एमपी04 वीए 1014 से घर आया था। मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर के खाना खाकर सो गया। सुबह लगभग 7 बजे उठने के बाद देखा तो घर के बाहर खड़ी हुई मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब मोटरसाइकिल नही मिली तो फरियादी राहुल गिर सलामतपुर थाने पहुंचा। और पुलिस को चोरी की वारदात के बारे ने विस्तार से बताया। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने फरियादी राहुल गिर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस का मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Next Post

नरवाई की आग पहुंची घर तक, समय रहते पाया आग पर काबू, टला बड़ा हादसा

Tue Apr 14 , 2026
सलामतपुर। एक बार फिर नरवाई की आग खेत में लगने से अफरा तफरी मच गई। वो तो गनीमत रही कि समय रहते सलामतपुर पुलिस और सांची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा होने का अंदेशा था। पूरा मामला सलामतपुर थाने के बड़ौदा गांव का है […]

You May Like