ग्वालियर: जीवाजी क्लब के नए सदस्य जिन्होने अपना पूरा सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है उनको अपना बकाया शुल्क राशि 31 मार्च तक जमा करना होगी, वर्ना उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी, यह बात आज जीवाजी क्लब के चेयरमेन राजा बाबू सिंह, आईपीएस ने मंच से कही, आज जीवाजी क्लब कार्यकारिणी एवं अनुशासन समिति की बैठक में क्लब परिसर में अनुशासन बनाए रहने के निर्देश दिए गए, अनुशासन का पालन न करने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
मीटिंग के प्रारम्भ में जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ने स्वागत भाषण दिया तत्पश्चात कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने चेयरमेन राजाबाबू सिंह का स्वागत किया, जीवाजी क्लब के सचिव संजय वर्मा ने पिछले 15 महीनों में किए गए विकास कार्यों पर उद्बोधन दिया। चेयरमेन राजाबाबू सिंह ने जीवाजी क्लब परिसर का अवलोकन किया एवं खेल गतिविधियों तथा विकास कार्यों की प्रशंसा की।
